विधायक से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर:रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी सहदेव मालिक को ओडिशा के पुरी जिले से गिरफ्तार किया गया और रायपुर पुलिस उसे अपने साथ वापस ले आई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने विधायक को फोन करके खुद को जंगल में फंसा हुआ बताया था। उसने कहा कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है और डीजल के लिए पैसे चाहिए। इसी बहाने उसने विधायक से करीब 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

आरोपी ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए सोशल मीडिया और ट्रूकॉलर पर भी बड़े नेताओं की फोटो लगा रखी थी। वह उड़िया भाषा में बात करके भी विधायक को गुमराह करता रहा।

जब ठगी का पता चला तो विधायक पुरंदर मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ओडिशा के अस्तरंग थाना क्षेत्र से पकड़ लिया।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह और कितने लोगों को अपना निशाना बनाया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment