मध्यप्रदेश सरकार ने बदली ईद-उल-जुहा की छुट्टी की तारीख

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, पहले 27 मई 2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश अब 28 मई 2026 को रहेगा।

सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत 28 मई, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। वहीं 27 मई, बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 25 मई 2026 को जारी किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि पहले जारी आदेश में संशोधन करते हुए नई तारीख लागू की गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment