युवा कांग्रेस प्रदेश चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसके साथ ही पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया है।
चुनाव प्रक्रिया के तहत 29 मई से नामांकन की शुरुआत होगी, जिसमें ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर पर उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
इसके लिए 5 जोन में ZRO (जोनल रिटर्निंग ऑफिसर) की नियुक्ति की जाएगी।
नामांकन की प्रक्रिया 11 जून से 13 जून तक चलेगी। इसके बाद 14 जून को नामांकन शुल्क जमा किया जाएगा। वहीं 15 जून तक नामांकन पर आई आपत्तियों और शिकायतों की जांच की जाएगी।
युवा कांग्रेस की सदस्यता के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। सदस्य भारत का नागरिक होना चाहिए और किसी अन्य राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं होना चाहिए।
पूरी सदस्यता और शिकायत प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। फर्जी सदस्यता रोकने के लिए वोटर आईडी के साथ लाइव फोटो और 8 सेकंड का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।
चुनाव की घोषणा के साथ ही पुरानी कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।





