छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग, पारा 45–46° पार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सूरज मानो आग बरसा रहा है, पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। कई इलाकों में लू जैसे हालात बन गए हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।

स्थिति यह है कि शाम और रात में भी गर्म हवाओं से कोई खास राहत नहीं मिल रही है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दुर्ग में 44.8 डिग्री, बिलासपुर में 44.5 डिग्री, रायपुर में 44.3 डिग्री और बेमेतरा में 43.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई से नौतपा शुरू होते ही अगले कुछ दिनों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के बाहर न निकलने की अपील की गई है।

डॉक्टरों ने ज्यादा पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

सबसे ज्यादा ध्यान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को रखने की जरूरत बताई गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment