बीजापुर पुनर्वास केंद्र में हड़कंप! आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बीजापुर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय नरसू बोडू, पिता लक्ष्मैया बोडू, निवासी कामकानार, थाना गंगालूर क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, नरसू बोडू ने 27 फरवरी 2025 को बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से वह पुनर्वास केंद्र में रह रहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है।

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेज दिया है। मौके पर पहुंची FSL की टीम ने भी जरूरी जांच की। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment