भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत का मामला अब बड़ा हो गया है और सीधे राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। परिवार ने राष्ट्रपति से इंसाफ की मांग की है और सवाल उठाया है कि अगर ये आत्महत्या थी तो शरीर पर चोट के इतने निशान कैसे आए।
परिवार का कहना है कि 12 मई को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा का शव फंदे से लटका मिला था, लेकिन यह आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उसने इस बारे में अपने करीबियों को पहले भी बताया था।
मामला अब और आगे बढ़ गया है। जबलपुर के वकील विवेक तिवारी ने CJI और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच सही तरीके से नहीं हो रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
इधर, सोशल मीडिया पर भी इस केस को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है और पूरे मामले में न्यायिक दखल की मांग तेज हो गई है।





