CM हाउस के सामने दर्दनाक हादसा: पुलिस वाहन की टक्कर से मासूम की मौत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मुख्यमंत्री निवास के सामने स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के पास पुलिस विभाग की गाड़ी और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चे चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद एक बच्चे के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह हादसा एक बार फिर राजधानी की वीआईपी सड़कों पर यातायात व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment