रायपुर।छत्तीसगढ़ में अब उम्मीद किया जा रहा है कि इमरजेंसी के समय लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112 सेवा’ और हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को 400 नई डायल-112 गाड़ियां और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात दी और हरी झंडी दिखाई।
भरोसा जताया जा रहा है कि अब किसी भी तरह की इमरजेंसी चाहे पुलिस मदद हो, मेडिकल समस्या हो, आग लगने की घटना हो या सड़क हादसा सिर्फ एक कॉल पर तुरंत सहायता मिलेगी।
इन नई गाड़ियों में GPS सिस्टम, लाइव कैमरा, डैश कैम, वायरलेस कम्युनिकेशन और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। वहीं मोबाइल फॉरेंसिक वैन मौके पर ही पहुंचकर सबूत जुटाएगी, जिससे जांच तेजी से पूरी हो सकेगी और अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा।





