तमिलनाडु की राजनीति अब एकदम फिल्मी मोड़ पर आ गई है। चुनाव के नतीजों के बाद असली खेल अब शुरू हुआ है।
एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी TVK ने पहली बार में ही जोरदार एंट्री मारी है और सत्ता के काफी करीब पहुंच गई है।
इसी बीच उनके पिता एसए चंद्रशेखर का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने सीधे-सीधे कांग्रेस से कहा कि अब वक्त आ गया है कि वो दूसरों को सपोर्ट करने की बजाय खुद मजबूत बने। उन्होंने इशारा दिया कि विजय इस काम में कांग्रेस का साथ देने को तैयार हैं।
अब खबर ये भी है कि अगर TVK थोड़ी सीटों से पीछे रह जाती है, तो कांग्रेस उसका साथ दे सकती है। वहीं AIADMK भी संकेत दे रही है कि अगर बात DMK को सत्ता से बाहर रखने की है, तो वो भी नए गठबंधन के लिए तैयार हो सकती है।
मतलब साफ है अब सिर्फ चुनाव नहीं, असली राजनीति शुरू हो चुकी है। अब देखना ये है कि क्या विजय कांग्रेस के सहारे सीएम बन पाएंगे या फिर आखिरी वक्त में कोई और बाजी मार ले जाएगा।



