असम में बीजेपी को बहुमत, बंगाल में TMC का किला कमजोर; जानिए पांचों राज्यों का ताजा अपडेट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाती नजर आ रही है। पार्टी 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है और कुछ सीटों पर जीत भी दर्ज कर चुकी है। वहीं, टीएमसी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है और वह 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है, बल्कि दो अंकों में सिमटती नजर आ रही है।

असम में बीजेपी, तमिलनाडु में डीएमके और केरल में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर काउंटिंग जारी है। वहीं असम की 126 सीटों पर मुकाबला लगभग एकतरफा दिखाई दे रहा है, जहां बीजेपी करीब 99 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में टीवीके का सरप्राइज प्रदर्शन

तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। रुझानों में टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्ताधारी डीएमके करीब 70 सीटों पर आगे चल रही है।

केरल में कौन आगे?

केरल की 140 सीटों पर मतगणना जारी है, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ लगभग 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं वाम दल करीब 35 सीटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

पुडुचेरी का हाल

पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतगणना जारी है। यहां बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment