रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर द्वारा सेवा और समर्पण की भावना से विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान लगभग 50 चिकित्सकों ने शहर के विभिन्न क्लिनिक एवं अस्पतालों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक जांच सेवाएं प्रदान कीं, जिसका लाभ बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया।

कार्यक्रम के तहत कोटा स्थित खंडेलवाल पॉली क्लिनिक में निःशुल्क परामर्श के साथ पैथोलॉजी जांच, सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट एवं एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इसी प्रकार डंगनिया स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में डॉ. अखिलेश दुबे द्वारा हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों की जांच, परामर्श एवं निःशुल्क एक्स-रे सेवा प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त देवेंद्र नगर स्थित अपना ब्लड बैंक में चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर एवं सेन समाज रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 49 लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
दोपहर 2:00 बजे मौलश्री विहार स्थित सांसद निवास पर चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गजमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अकबर अली, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय, सह-संयोजक डॉ. मनोज सिंह ठाकुर एवं डॉ. कृष्णदास मानिकपुरी, डॉ. रोहित जैन सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश दुबे, पूर्व जिला संयोजक डॉ. रवि राठी, डॉ. गौरव शुक्ला, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. पुण्यराज मार्कंडेय, डॉ. राजू मार्कंडेय, डॉ. परिहार, डॉ. संदीप भार्गव, डॉ. रुद्र साहू, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. डी.पी. साहू एवं डॉ. ओमप्रकाश वर्मा सहित अनेक चिकित्सक एवं सेन समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



