छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा नहीं रहे। उनका निधन संजीवनी अस्पताल में हुआ, जहाँ उनका उपचार चल रहा था।
कैलाश शर्मा को प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और अनुभवी नेता के रूप में जाना जाता था। उनके अचानक निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों के बीच गहरा दुख और सन्नाटा देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कापू लाया जाएगा, जहाँ आज शाम 4:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां, स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।



