छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक संगिता सिन्हा ने कहा कि महिलाएं काफी समझदार और जागरूक हैं, इसलिए उन्हें बहकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में चुनाव नजदीक हैं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की घोषणा करते हैं।
संगिता सिन्हा ने आगे कहा कि सबसे पहले सरकार को देश में जनगणना करानी चाहिए, उसके बाद ही महिला आरक्षण बिल लागू करना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से ही यह बिल लाया गया है।



