जब बच्ची के साथ रेप हुआ तो सरकार ने मुंह पे क्या टेप लगा लिया था?— कांग्रेस

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के विशेष विधानसभा सत्र में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, तब सरकार क्या चुप्पी साधे बैठी थी?

कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि जब मणिपुर में हालात खराब थे, तब ये लोग कहां थे? उन्नाव की महिला न्याय के लिए भटक रही थी, तब प्रधानमंत्री ने भी चुप्पी साध ली थी। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ, तब मुख्यमंत्री ने क्या मुंह पर टेप लगा लिया था? ऐसे में महिला अधिकारों की बात किस आधार पर की जा रही है।

वहीं, कांग्रेस विधायकों ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने महिलाओं को सबसे ज्यादा अवसर दिए हैं। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 54 विधायकों में 8 महिलाएं हैं, जबकि कांग्रेस के 35 विधायकों में 11 महिला विधायक हैं। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक दिख रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment