विशेष सत्र में संग्राम: अनिला भेड़िया बोले— 543 सीटों पर आरक्षण लागू हो , किस मुंह से बोल रहे— अरुण साव

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर जोरदार बहस हो रही है। विपक्ष की ओर से पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस 33% महिला आरक्षण के समर्थन में है और इसे वर्तमान सीटों पर ही लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP में 543 सीटों पर 33% आरक्षण लागू करने की हिम्मत नहीं है और महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी।

अनिला भेड़िया ने यह भी कहा कि BJP महिलाओं के कंधों का इस्तेमाल कर उनका अपमान कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के बीच इस सत्र को बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि देश में आज कौन सी महिला खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है, यह सरकार बताए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी संस्कृति हमेशा नारी सम्मान की बात करती है।

वहीं, डिप्टी सीएम साव ने अनिला भेड़िया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस किस मुंह से महिला अधिकारों की बात कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment