अनवर ढेबर के घर ED की रेड!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित शराब घोटाला और कोल लेवी मामले के आरोपी अनवर ढेबर के निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार, टीम सुबह करीब 6 बजे से जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

ED की टीम ने ढेबर के घर पर दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ चल रही बड़ी छापेमारी का हिस्सा है।

अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले और कोल लेवी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में आरोपी हैं। ED के अनुसार, उन पर आबकारी व्यवस्था में हेरफेर, बेहिसाब शराब की बिक्री और अवैध कमीशन संग्रह के आरोप लगे हैं।

ED ने अनवर ढेबर को 6 मई 2023 को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि उनके नेतृत्व वाले सिंडिकेट ने 2019 से 2022 के बीच करीब 2,000 करोड़ रुपये की अपराध आय अर्जित की, जबकि बाद की जांच में धोखाधड़ी की राशि 2,883 करोड़ रुपये बताई गई है।

अभी तक इस दबिश में क्या-क्या सामग्री जब्त हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। ED की टीम घर में मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है; आगे जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर अगली कार्रवाई हो सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment