राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, छात्रों की गूंज में छात्रों से संवाद, 31 शर्तों के बीच होगा कार्यक्रम

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं। वे आज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर जेन-जी के छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम शाम करीब साढ़े 5 बजे रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA ग्राउंड में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में छात्र शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल राहुल गांधी से पूछ सकेंगे। इंदौर में राहुल गांधी का यह पहला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है, जबकि देशभर में यह उनका पांचवां कार्यक्रम है।

कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं, प्रशासन को करीब 15 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से कुल 31 शर्तों के साथ अनुमति दी गई है।

राहुल गांधी इंदौर में करीब 7 घंटे रहेंगे। इस दौरान छात्रों से संवाद के अलावा उनके अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment