छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, बिलासपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक मानसून की बारिश सामान्य से करीब 8 प्रतिशत कम रही है।

रायपुर में आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर के साथ बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और सक्ती में मौसम खराब रह सकता है।

इसके अलावा रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थान पर रहें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment