दिल्ली बीजेपी ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद प्रदेश संगठन में कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।







