गरीबों पर बुलडोजर, भूमाफियाओं पर मेहरबानी? साय सरकार इस्तीफा दें— अनिल दुबे

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।नकटी गांव मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व किसान समाज, छबेस, छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा और छसपा ने साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने आरोप लगाया कि नया रायपुर के नकटी गांव में गरीबों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।

अनिल दुबे ने कहा कि साय सरकार गरीबों को हटाकर कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों की जमीनों की कीमत बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में प्रमाण भाजपा प्रवक्ता की पत्रकार वार्ता में सामने आए हैं।

दुबे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अधिकारियों का बोलबाला बढ़ गया है। उनका आरोप है कि आज छत्तीसगढ़ का हर गांव और शहर भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसान, छात्र, बेरोजगार और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है।

अनिल दुबे ने कहा कि नेतृत्व की कमी के कारण प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य नेतृत्व दोनों पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो प्रदेश में भाजपा को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नकटी गांव की तरह अन्य मामलों में भी प्रशासन भूमाफियाओं और अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रहा है। दुबे ने कहा कि भ्रष्टाचार और कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा सरकार से इस्तीफे की मांग जारी रहेगी।

बैठक में लाला राम वर्मा, महेंद्र कौशिक, जगदंबा साहू, विमल ताम्रकार, छन्नू साहू और चेतन देवांगन समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए आंदोलन को और तेज करने की बात कही।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment