कोंटा पहुंचे मंत्री कश्यप, भाजयुमो नेता पवन सिद्धू के पिता को अर्पित की श्रद्धांजलि

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कोंटा। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप रविवार को भाजयुमो कोंटा मंडल अध्यक्ष पवन सिद्धू के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पवन सिद्धू के दिवंगत पिता अनिल कुमार सिद्धू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने स्वर्गीय अनिल कुमार के व्यक्तित्व और समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने शोक में डूबे परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अनिल कुमार का स्नेह, सरल स्वभाव और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके आदर्श और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

इस दौरान मंत्री केदार कश्यप कुछ देर तक परिवार के सदस्यों और मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ बैठे। उन्होंने सहज माहौल में चर्चा की और परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का माहौल पूरी तरह भावुक, श्रद्धा और संवेदना से भरा रहा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment