राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अनिल दुबे— पीएम-सीएम की सर्जिकल स्ट्राइक फेल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ समाज पार्टी (छसपा), छबेस और छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे को लेकर कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर केंद्र एवं राज्य सरकार को घेरते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बैठक के दौरान अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, गोवर्धन वर्मा, छन्नू साहू और राज्यपाल टंडन ने कहा कि यदि राम मंदिर के चढ़ावे में किसी प्रकार की चोरी, डकैती या वित्तीय अनियमितता हुई है, तो इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है और करोड़ों-अरबों रुपये के कथित घोटाले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

अनिल दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, लेकिन यदि राम मंदिर जैसे आस्था के सबसे बड़े केंद्र में लगे आरोपों पर भी कार्रवाई नहीं होती, तो यह उनकी भ्रष्टाचार विरोधी नीति की विफलता है।

दुबे ने मांग की कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में चंपत राय सहित किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।

कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और ट्रस्ट की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment