नगर पालिकाओं में बड़ा फेरबदल, निलंबित CMO को फिर मिली जिम्मेदारी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एक निलंबित CMO और एक सहायक राजस्व अधिकारी को बहाल कर नई पदस्थापना भी दी गई है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, निलंबन का सामना कर रहे CMO किरण पटेल को बहाल करते हुए नगर पंचायत बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी। जांच पूरी होने और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निलंबन अवधि के संबंध में अंतिम निर्णय भी जांच के नतीजों के बाद अलग से लिया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment