CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन, आरती वासनिक और जे.के. ध्रुव के ठिकानों पर ED की दबिश!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर/भिलाई। CGPSC भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में रायपुर और भिलाई में जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास पर भी जांच टीम ने दबिश दी है। वहीं भिलाई में रिटायर्ड IAS अधिकारी जे. के. ध्रुव के घर पर भी छापेमार कार्रवाई की गई।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम रायपुर और भिलाई में दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। भिलाई के सेक्टर-10 स्थित जे.के. ध्रुव के निवास पर तड़के टीम पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दो इनोवा वाहनों में अधिकारी पहुंचे और घर में मौजूद दस्तावेजों व अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment