रायपुर में आज शाम 42 इलाकों की पानी सप्लाई रहेगी बंद

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

CSPDCL रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों की मेंटेनेंस के काम के चलते आज शाम शहर के 42 इलाकों में पानी नहीं मिलेगा। उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल के बीच भूमिगत केबल बिछाकर लाइन से जोड़ा जाना है, इसलिए सप्लाई रोकी जा रही है।

इन जगहों में पानी प्रभावित होगा: दंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर और संजय नगर के ओवरहेड टैंकों से पानी नहीं मिलेगा।

नगर निगम ने कहा है कि इन प्रभावित जगहों को छोड़कर शहर के बाकी ओवरहेड टैंक और पावर पंप से पानी सप्लाई सामान्य रहेगा। निगम ने निवेदन किया है कि प्रभावित इलाकों के लोग पानी का इस्तेमाल जरूरी कामों तक सीमित रखें और जितना ज़रूरी हो उतना पानी पहले से सुरक्षित रख लें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment