राष्ट्रीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल आगामी 25 सितंबर 2026 को श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय “आदि संस्कृति महोत्सव 2026”में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित Sher-e-Kashmir International Convention Centre (SKICC) में आयोजित किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग के आमंत्रण पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होंगे। आयोजन समिति के प्रतिनिधियों श्री देव मित्तल और रविंद्र गुर्जर ने उन्हें औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विजन को साकार करने की दिशा में यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। उनके अनुसार यह आयोजन जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य राज्यों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक एकता को मजबूत करेगा।

Screenshot

उन्होंने कहा कि जनजातीय और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का विशेष स्थान है। बस्तर और सरगुजा के लोकनृत्य, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और जनजातीय ज्ञान देश की अमूल्य धरोहर हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने राज्य के जनजातीय कार्य विभाग से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों, शिल्पकारों, लोक नर्तकों और जनजातीय प्रतिनिधियों का एक सशक्त सांस्कृतिक दल श्रीनगर भेजा जाए, ताकि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित हो सके।

महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले “इमर्ज जम्मू एंड कश्मीर एक्सपो 2026” में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एक विशेष पवेलियन भी स्थापित किया जाएगा। इस पवेलियन में राज्य की जनजातीय विकास योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों, वनोपज आधारित उद्यमों और महिला स्व-सहायता समूहों की सफलताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास जताया कि यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment