क्या कॉकरोच जनता पार्टी का अध्यक्ष अभिजीत दीपके केजरीवाल की जगह लेने भारत आ रहा है? सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का भारत आने के वीडियो के बाद अब राजनीति से जुड़े लोगों के बीच सवाल उठना शुरू हो गया है।
अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वे परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने के लिए 6 जून को भारत लौटेंगे।
इसी को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या दीपके अब केजरीवाल की जगह लेने जा रहे है। बताया जा रहा है कि दीपके को ध्रुव राठी समेत कुछ लेफ्टिस्टों का भी समर्थन हासिल है।
वर्तमान में अमेरिका में रह रहे दीपक ने ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी एक वीडियो के माध्यम से अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें। अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी।’’
अब सबकी नजर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के भारत आने पर टिकी हुई है। अगर राजनीतिक गलियारों में हो रही यह चर्चा कि दीपके केजरीवाल की जगह लेने जा रहे है सही होता है तो यह पूरे भारत की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है।





