जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस विवेक रूसिया को राज्य का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए जाने के बाद की गई है।
जस्टिस विवेक रूसिया का जबलपुर से खास जुड़ाव रहा है। वे संस्कारधानी के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं और यहीं रहकर लंबे समय तक वकालत करते हुए उन्होंने अपनी पहचान बनाई। अब वे मध्य प्रदेश न्यायपालिका के सबसे ऊंचे प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।






