बंगाल में पहली बड़ी राजनीतिक नियुक्ति! आईएएस सुब्रत गुप्ता बने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान चुनाव आयोग की ओर से स्पेशल रोल ऑब्जर्वर बनाए गए पूर्व आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रहे सुब्रत गुप्ता हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। चुनाव के दौरान उन्हें निर्वाचन आयोग ने स्पेशल रोल ऑब्जर्वर की भूमिका दी थी।

अब उनकी नई नियुक्ति को बंगाल की राजनीति में एक बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment