सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात नॉर्थ 24 परगना जिले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी और उनके पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:30 बजे रथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। गाड़ी में ड्राइवर और एक अन्य शख्स भी मौजूद था।

रास्ते में बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और साथ बैठे दूसरे व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने विदेशी हथियार का इस्तेमाल किया और करीब 10 राउंड फायर किए गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

भाजपा ने इस हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ होने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर टीएमसी ने आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

इसी घटना के करीब एक घंटे बाद बशीरहाट इलाके में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता को भी गोली मार दी गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिछले दो दिनों में बंगाल में भाजपा और टीएमसी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment