पद्मश्री फूलबासन बाई के किडनैपिंग में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

समाज सेवा के लिए देशभर में पहचान रखने वाली फूलबासन बाई को कुछ लोग कथित तौर पर जबरदस्ती अपने साथ ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी उन्हें घर से निकालकर स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए थे, लेकिन बीच रास्ते में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से मामला खुल गया।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को स्कॉर्पियो पर शक हुआ। गाड़ी रोककर पूछताछ की गई तो अंदर बैठीं फूलबासन बाई काफी घबराई हुई नजर आईं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिला की तबीयत खराब है और उन्हें मिर्गी की समस्या है, लेकिन महिला के हावभाव देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मिर्च स्प्रे दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की थी। महिला समूह से जुड़े किसी विवाद को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन और मिर्च स्प्रे भी जब्त किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के बाद ट्रैफिक पुलिस की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment