महुआ प्रकृति का अनमोल देन, पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

महुआ प्रकृति का एक अनमोल देन है जो न सिर्फ पोषण के लिए अच्छा है बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। महुआ के फूल, फल और बीज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी तो हैं ही, साथ ही यह लोगों के आजीविका का भी एक मजबूत स्रोत माने जाते हैं।

महुआ पेड़ भारत में पाया जाने वाला एक ऐसा वृक्ष है जो अत्यंत ही उपयोगी है और जो अपने फूलों और बीजों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

महुआ को पोषण का प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C, कैरोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करती है।

इसके सूखे फूलों का उपयोग पारंपरिक भोजन और पेय पदार्थों में किया जाता है, वहीं इसके बीजों से निकाला गया तेल औषधीय और घरेलू उपयोग में बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह तेल त्वचा संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है।

आयुर्वेद में महुआ का विशेष महत्व है। इसके फूल और फल का इस्तेमाल सूजन कम करने, खांसी से राहत दिलाने और चर्म रोगों के उपचार में किया जाता है।

यह पेड़ न केवल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि प्रकृति के साथ लोगों के जुड़ाव को भी मजबूत बनाता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment