राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार विभाग के 20 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सहित अन्य पदों पर पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
सरकार द्वारा जारी सूची में विवेक सिन्हा, अब्दुल मुजाहिद, मोहन साहू, गौरव साहू, अनिल भगत, प्रकाश रावटे, अतुल असैय्या, योगेश भंडारी, किशनलाल माहौर, शिवभगत रावटे, आनंद शर्मा, अमित प्रकाश कश्यप, रामकुमार ध्रुव, ऋषभ नायडू, गौरव पाटले, चुन्नूलाल देवांगन, रविंद्र ठाकुर, अरविंद भगत, युगेश्वरी वर्मा और विजय निकुंज के नाम शामिल हैं।

तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में जिला परिवहन अधिकारी के रूप में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को परिवहन मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस बड़े फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



