जगदलपुर में आज एक खास नज़ारा देखने को मिला, जब मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बस्तर पहुंचे। उनके आने की खबर मिलते ही फैंस और बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
सचिन अपनी बेटी और बहू के साथ दंतेवाड़ा के छिंदनार के लिए रवाना हुए, जहां वे सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के तहत आयोजित मैदान कप प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन बस्तर के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन रहा है।
एयरपोर्ट पर सचिन का बेहद आत्मीय अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनके बैट्स पर ऑटोग्राफ दिए और कुछ समय उनके साथ बिताया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, मानो उनका सपना सच हो गया हो।
बस्तर जैसे क्षेत्र में सचिन तेंदुलकर का यह दौरा न सिर्फ खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि यहां के युवाओं को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी देगा।



