रायपुर, 13 अप्रैल 2026। सोलर ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वारी एनर्जी ने करेंसी टॉवर, रायपुर में आर.आर. यूनिट्रेड के सहयोग से अपना नया फ्रैंचाइजी स्टोर एवं सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया।
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर इसका औपचारिक शुभारंभ किया। यह केंद्र स्वच्छ, सुलभ और सतत ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

नए सेंटर में आम नागरिक सोलर ऊर्जा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। सोलर पैनल इंस्टॉलेशन प्रक्रिया, लागत अनुमान, दीर्घकालिक लाभ, रखरखाव और उन्नत तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन उपलब्ध होगा।
इससे सोलर अपनाने के इच्छुक परिवारों को सूचित निर्णय लेने में आसानी होगी। मंत्री श्री नेताम ने उद्घाटन के दौरान कहा, “सोलर ऊर्जा न केवल बिजली बिल घटाएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को हरित राज्य बनाने में योगदान देगी। सरकार पूर्ण समर्थन देगी।”
केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू सोलर सिस्टम पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। यह प्रोत्साहन आम जनता को सोलर की ओर आकर्षित कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोलर अपनाने से बिजली बिल 70-80% तक कम हो सकता है, साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भारी कटौती होगी।

चैनल पार्टनर श्री राकेश गोयल ने बताया, “करेंसी टॉवर का केंद्रीय स्थान इसे सुलभ बनाता है। यहां कंसल्टेशन से लेकर इंस्टॉलेशन तक सभी सेवाएं एक छत के नीचे।” कार्यक्रम में चैनल पार्टनर प्रवीण अग्रवाल, सुश्री रीति गोयल, श्री वैभव अग्रवाल, कंपनी के छत्तीसगढ़ सेल्स मैनेजर प्रसन्ना चंद्राकर, प्रबंधन टीम और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रायपुर में यह सेंटर सौर ऊर्जा के विस्तार को गति देगा, जो राज्य के हरित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। पर्यावरण प्रेमी और किसान वर्ग इसमें विशेष रुचि ले रहे हैं।







