किसान नेता दशरथ लाल सिंह को श्रद्धांजलि, अनिल दुबे ने दी परिवार को आर्थिक सहायता

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसान संगठनों की एक अहम बैठक आज राजधानी रायपुर के हांडीपारा स्थित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों के संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के संयोजक दाऊ जी.पी. चंद्राकर ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा के संचालक अनिल दुबे ने राज्य स्तर पर संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से बात रखी।

बैठक में किसान समाज से जुड़े कई प्रमुख लोग जैसे जागेश्वर प्रसाद, चेतन देवांगन, श्यामू राम सेन, गोवर्धन प्रसाद वर्मा, डॉ. पंचराम सोनी, जगदम्बा साहू, गंगाराम साहू, रामकुमार देवांगन, सुधांशु चक्रवर्ती और अंकित साहू ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 दशरथ लाल सिंह को श्रद्धांजलि

बैठक में सर्वसम्मति से किसान नेता स्वर्गीय दशरथ लाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वे पिछले 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरना आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संगठन की ओर से उनके दशगात्र के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। इस घोषणा को अनिल दुबे ने सामने रखा, जिसे सभी ने समर्थन दिया।

 आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

बैठक में यह भी तय किया गया कि छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा के दौरान जिन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए सदस्य जुड़े हैं, वहां कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों की प्रस्तावित तिथियां इस प्रकार हैं—

  • 28 मार्च: पाटन ब्लॉक, मोतीपुर पंचायत
  • 9 अप्रैल: कबीरधाम (कवर्धा) जिले का बोड़ला ब्लॉक
  • अप्रैल माह: महासमुंद के तुमगांव, कवर्धा के लोहारा और रायपुर के चम्पारण क्षेत्र

इन सम्मेलनों के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment