छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा खल्लारी–कोसरंगी पहुंची, किसानों ने लिया सम्मान की रक्षा का संकल्प

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले निकाली जा रही छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा गुरुवार को महासमुंद जिले के कई गांवों में पहुंची। यात्रा के दौरान किसानों और स्थानीय लोगों ने सभा कर छत्तीसगढ़ी महतारी के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

रथ यात्रा ने कन्हारपुरी, खल्लारी, मा-भांचा, पचेड़ा, कोसरंगी, एम.के. बाहरा, हाडाबंद और नवाडीह समेत आसपास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ी अस्मिता के समर्थन में नारे लगाए।

आज की यात्रा का नेतृत्व लालाराम वर्मा, धनूलाल साहू, अशोक कश्यप, बृज बिहारी साहू, डगालाल साहू और राकेश साहू ने किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होना होगा।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह रथ यात्रा छत्तीसगढ़ के लोगों को एकजुट करने और प्रदेश में होने वाले कथित शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिए सभी समाजों को मिलकर आगे आना होगा।

कार्यक्रम के अंत में किसानों और ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी समाज की एकता और सम्मान की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

रथ यात्रा अब आगे बागबाहरा और पिथौरा क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेगी, जहां आगामी दिनों में सभाएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर किसान समाज के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment