आज रंगों का त्योहार होली पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी आज का दिन खास है, क्योंकि चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। साथ ही चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो रहा है। शुभ योगों के निर्माण से कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर बन सकते हैं।
आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल —
मेष राशि
आज कामकाज की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। एकाग्रता की कमी महसूस होगी। पिता से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी की सलाह भविष्य में लाभ दे सकती है। व्यवसाय में बदलाव की योजना लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
वृषभ राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। नए संपर्क बनेंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और संतान के लिए कोई सरप्राइज दे सकते हैं।
मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट की योजना बन सकती है।
कर्क राशि
मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है। सामाजिक मामलों में सावधानी बरतें। संपत्ति विवाद में समझदारी से निर्णय लें।
सिंह राशि
आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में आर्थिक रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से किए वादे निभाने का प्रयास करें।
कन्या राशि
सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मधुर वाणी आपको आगे बढ़ाएगी। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। वाहन खरीदने का विचार सफल हो सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।
तुला राशि
सकारात्मक परिणामों का दिन है। निवेश के लिए अवसर मिल सकते हैं। करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। गुप्त जानकारी साझा करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि
मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पिता की सलाह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
धनु राशि
प्रॉपर्टी मामलों में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। बच्चों की इच्छाएं पूरी करने का प्रयास करेंगे।
मकर राशि
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नौकरी से संबंधित यात्रा संभव है।
कुंभ राशि
आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें। दिखावे में अधिक खर्च नुकसान पहुंचा सकता है। परीक्षा परिणाम सकारात्मक आ सकते हैं। जल्दबाजी से बचें।
मीन राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। पुराने कर्ज को चुकाने का प्रयास करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी।







