आज का दिन किसके लिए शुभ? जानें 12 राशियों का प्यार, पैसा और करियर राशिफल

Madhya Bharat Desk
7 Min Read

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मक संकेतों से भरा रहेगा। किसी धार्मिक या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दूर रह रहे किसी करीबी की याद आपको भावुक कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई सहकर्मी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। लापरवाही करने से बचें।

वृष राशि

आज परिवार और करीबियों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपके संपर्क और प्रभाव में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधियों की चाल को समझकर उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। हालांकि अपनी जरूरी बातें हर किसी से साझा न करें। काम का दबाव अधिक रहने से थकान हो सकती है। अगर किसी से लिया हुआ कर्ज बाकी है तो उसे चुकाने का दबाव भी बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन राहत और खुशी लेकर आएगा। आपकी मेहनत और लगन से लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी को नौकरी या किसी नए अवसर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिसके चलते उन्हें कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कोई काम अचानक रुकने से थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।

कर्क राशि

आज खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के करियर या काम से जुड़ी समस्या बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर की मरम्मत या सजावट का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपको नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में करियर या कारोबार में फायदा पहुंचा सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है, जहां धैर्य रखना जरूरी होगा। छोटी बात पर गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश की योजना पर भी आज विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज नई उम्मीदों के साथ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों की सलाह से पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर करने में मदद मिलेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। वाहन खरीदने की योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए काम को गति देगा।

तुला राशि

आज आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी और स्थिति पहले से बेहतर होगी। सही समय पर सही फैसला लेने की आपकी क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि काम में लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी गलती नुकसान करा सकती है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। परिवार में अपनी बात मनवाने की जिद से तनाव हो सकता है, इसलिए नरम रवैया अपनाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का सही परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति या अच्छे वकील की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। खुद को साबित करने की इच्छा मजबूत होगी। काम पूरे करने के लिए धैर्य बनाए रखें। पिता से किसी बात पर मतभेद है तो बहस के बजाय बातचीत से समाधान निकालें।

धनु राशि

आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। नए वाहन के लिए लोन का आवेदन किया है तो अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा, क्योंकि आपकी छोटी बात भी उन्हें बुरी लग सकती है। नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ऐसे में नौकरी बदलने या नए अवसर तलाशने का विचार बन सकता है।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने लेन-देन या पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होने से राहत मिलेगी। संतान के परीक्षा परिणाम से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी काम या फैसले को लेकर बातचीत हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके काम पूरे कराने में मदद करेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अपनी निजी योजनाएं हर किसी को बताने से बचें।

कुंभ राशि

आज दिन खुशनुमा रहेगा और दोस्तों या करीबियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि दूसरों की परेशानियों में जरूरत से ज्यादा शामिल होने से बचें। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने से खुशी होगी। किसी दूसरे का वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

मीन राशि

आज कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। पैसों से जुड़ी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सरकारी काम में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन शांत रहकर स्थिति को संभाल सकते हैं। संतान की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। मां से किया हुआ वादा समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment