1 मार्च राशिफल: किस राशि की खुलेगी किस्मत? जानिए आज का पूरा भविष्यफल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मार्च का पहला दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और नई जिम्मेदारियां लेकर आया है। किसी के लिए खुशखबरी, तो किसी के लिए सावधानी का संकेत। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।


 मेष राशि

आज का दिन तेज़ रफ्तार वाला रहेगा। कामों की भरमार हो सकती है, लेकिन हर काम को जरूरी समझकर भागदौड़ करना ठीक नहीं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन को सुकून देगी। लंबे समय से मन में दबा सपना आज पूरा हो सकता है। परिवार में किसी शुभ आयोजन की तैयारी का माहौल बन सकता है।


 वृष राशि

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शुरुआत में घबराहट होगी, लेकिन सहयोग मिलेगा। बोलचाल में संयम रखें, वरना छोटी बात भी तकरार का कारण बन सकती है। घर की सजावट या मरम्मत का विचार बन सकता है। कोई मित्र आर्थिक मदद के लिए संपर्क कर सकता है।


 मिथुन राशि

नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में चल रही खटास बातचीत से दूर होगी। वाहन संबंधी खर्च सामने आ सकता है। कार्यस्थल पर किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें।


 कर्क राशि

आज आपका मन दूसरों की मदद करने में लगेगा। जरूरतमंदों की सहायता से आत्मिक संतोष मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराना रुका लेन-देन सुलझ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


 सिंह राशि

कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि किसी से हल्की बहस हो सकती है। पिता की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।


 कन्या राशि

आज खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में किए बदलाव लाभ देंगे। ऑफिस में रिश्ते सुधरेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। भावनात्मक फैसले लेने से बचें।


 तुला राशि

आज सोच-समझकर कदम उठाने का दिन है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। आर्थिक समस्या में भाई या करीबी से सहयोग मिलेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें।


 वृश्चिक राशि

प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर चर्चा हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मन की चिंता को खुद पर हावी न होने दें।


 धनु राशि

बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ संकेत मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।


 मकर राशि

आज लाभ का दिन है। निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा।


 कुंभ राशि

ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। व्यवसाय में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान करियर संबंधी सलाह मांग सकती है।


 मीन राशि

परिवार के साथ पुराने मतभेद खत्म करने का अवसर मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment