ग्रहों की स्थिति –
शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में ग्रहण योग बना रहे हैं और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
राशिफल (10 अगस्त 2025)
मेष राशि – आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक तनाव संभव। प्रेम और संतान पर ध्यान दें। कारोबार अच्छा चलेगा। काली वस्तु का दान शुभ।
वृषभ राशि – व्यापार में बदलाव के संकेत। सरकारी कार्यों में विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी से दूरी रखें। सीने में तकलीफ संभव। शनिदेव को प्रणाम करें।
मिथुन राशि – मान-सम्मान को लेकर सावधानी रखें। यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं। धर्म में अति न करें। प्रेम और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
कर्क राशि – चोट या दुर्घटना से बचें। परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु रखें, काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि – खुद और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में जोखिम न लें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि – पैरों में चोट की संभावना। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का समय अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ। शनिदेव की पूजा करें।
तुला राशि – बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में वाद-विवाद से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। मानसिक तनाव संभव। पीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि – घर में कलह की संभावना। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संपत्ति खरीदारी में अड़चन। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि – गला, कान या नाक की समस्या हो सकती है। व्यापार में जोखिम न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करें।
मकर राशि – मुख रोग की संभावना। धन हानि के संकेत। आर्थिक जोखिम न लें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। काली मां को प्रणाम करें।
कुंभ राशि – मानसिक बेचैनी और घबराहट रह सकती है। नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि – सिर दर्द, आंखों में दर्द और अज्ञात भय संभव। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान और शिवजी का जलाभिषेक शुभ रहेगा।



