2 अधिकारियों का तबादला, 5 को मिला वरिष्ठ वेतनमान, आदेश जारी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में एक अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति से जुड़े आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत जहां दो IFS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, वहीं पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान का लाभ दिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों को फिलहाल किसी नई पदस्थापना की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। वे वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे।

तबादले के तहत जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले दिनों में वन विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment