रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें जिला स्तर से लेकर महत्वपूर्ण संस्थानों तक नियुक्तियां शामिल हैं।
2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को शिक्षा विभाग से जुड़ी अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें समग्र शिक्षा का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। शिक्षा व्यवस्था में उनके अनुभव को देखते हुए इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसी बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। उन्हें यह दायित्व अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा गया है, जिससे राजधानी से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
वहीं, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर उनकी इस तैनाती से जिले में विकास कार्यों और सुशासन को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।
देखे लिस्ट




