आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर आप महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी संभव है और सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।
वृष राशि
कार्य से जुड़े नए अवसर आपको उत्साहित करेंगे। जिम्मेदारियों का सामना आप पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। किसी समस्या से घबराने के बजाय मेहनत पर भरोसा रखें। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है और लोन मिलने की संभावना भी मजबूत है। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।
मिथुन राशि
आज समय प्रबंधन आपके लिए अहम रहेगा। आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। व्यापार में उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि आपकी छवि इससे जुड़ी है। किसी गोपनीय जानकारी को साझा करने से बचें और विरोधियों की बातों में न आएं।
कर्क राशि
काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। लेनदेन में पूरी पारदर्शिता रखें। कानूनी मामलों में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। सरकारी योजनाओं में निवेश करने की योजना आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
सिंह राशि
आज सतर्कता जरूरी है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। घर के अधूरे काम निपटाने का समय निकालें, बेवजह इधर-उधर के कामों में समय न गंवाएं।
कन्या राशि
आज किसी बड़े बदलाव से बचें। पारिवारिक समस्याओं को बातचीत से सुलझाने की जरूरत है। कोई पुराना रहस्य सामने आने से मन परेशान रह सकता है। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनों को दूर करने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है।
तुला राशि
धन से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। व्यापारिक सौदे सोच-समझकर करें। संतान की संगति और करियर पर ध्यान देना जरूरी है। ससुराल पक्ष से कोई संवेदनशील जानकारी साझा न करें, वरना विवाद बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत में संयम रखें। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी।
धनु राशि
पार्टनरशिप में किया गया काम लाभ देगा। पारिवारिक मुद्दों को मिल बैठकर सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मकर राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। राजनीति से दूरी बनाए रखें। किसी प्रिय वस्तु के खोने का डर रह सकता है, सतर्क रहें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं और साझेदारी में काम लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, खान-पान में लापरवाही न करें। काम को लेकर आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन एक साथ कई जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता रखें।
मीन राशि
काम को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन हावी न होने दें। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। माता से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पुराने लेनदेन से राहत मिल सकती है, हालांकि कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है।



