मेष राशि (Aries)
आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में चल रही अनबन को आप संवाद के ज़रिये सुलझाने में सफल रहेंगे। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। बीती किसी गलती से सीख लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास करेंगे, लेकिन किसी भी धन योजना पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
वृष राशि (Taurus)
आज आपको बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखनी होगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आपके हित में रहेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। कार्यस्थल पर कोई आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है। पुराने कर्ज चुकाने की दिशा में प्रयास करेंगे। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
करियर के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम आगे बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, क्योंकि शौक-मौज पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा।
कर्क राशि (Cancer)
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। खर्चों का सही हिसाब न रखने पर परेशानी बढ़ सकती है। दूसरों की कमियां निकालने से रिश्तों में दरार आ सकती है। व्यापार में बदलाव लाभकारी साबित होंगे, हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भाई-बहनों से बातचीत होगी।
सिंह राशि (Leo)
आज लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता निखरेगी। विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
आस-पास मौजूद विरोधियों से सावधान रहें। मानसिक तनाव रह सकता है, खासकर यदि किसी से उधार लिया था तो वह वापस मांग सकता है। लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पिता की आंखों से संबंधित समस्या को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। किसी भी कार्य को सोच-समझकर करें। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मनपसंद साथी से मुलाकात संभव है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आर्थिक मजबूती के लिए कुछ नए फैसले लेंगे, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। मां को ननिहाल पक्ष से मिलने लेकर जा सकते हैं। संतान से जरूरी विषयों पर चर्चा होगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देगा। लगातार अच्छी खबरें मिल सकती हैं। परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के लिए नए कोर्स में दाखिले की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। आय बढ़ने से खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को ध्यान लगाकर काम करना होगा। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में एकता बनी रहेगी। विवाह संबंधी अड़चनें मित्रों की मदद से दूर हो सकती हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन खास रहने वाला है। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी दूर रह रहे परिजन की याद आ सकती है। बच्चों के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। नए काम की शुरुआत का मन बनेगा।
मीन राशि (Pisces)
कामकाज में सतर्कता जरूरी है। धन कहीं अटक सकता है, इसलिए बड़े जोखिम से बचें। व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। संतान के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।



