मेष राशि (Aries):
आज का दिन आपके लिए संतुलित परिणाम लेकर आएगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी मित्र की मदद करेंगे और सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव बॉस को पसंद आएंगे। पिताजी से सलाह लेकर आगे बढ़ना लाभकारी होगा। घरेलू कार्यों की शुरुआत के संकेत मिलेंगे।
वृष राशि (Taurus):
व्यवसाय में नए प्रयोग करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप सहज रहेंगे। संतान को शिक्षा के लिए बाहर भेज सकते हैं। नौकरी में बॉस से तालमेल बनाना जरूरी होगा। बोलचाल में सावधानी रखें, अन्यथा मित्र नाराज हो सकते हैं। किसी बात से मानसिक तनाव रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini):
रुके हुए काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। संतान को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से मान-सम्मान मिलेगा। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि (Cancer):
उन्नति की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम होगा। पार्टनरशिप में नई डील फाइनल होगी। रहन-सहन में सुधार लाएं और अफवाहों पर भरोसा न करें।
सिंह राशि (Leo):
आर्थिक दृष्टि से शुभ समय है। नए प्रयास सफल होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की मांग पूरी करेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo):
अपनी कमजोरियों को दूर करने पर ध्यान दें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। कोई कार्य अधूरा रह सकता है। जोखिम से बचें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
तुला राशि (Libra):
खर्च बढ़ेंगे, लेकिन सेहत पर ध्यान दें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। पुराना लेन-देन चुकता होगा। घूमने के दौरान लाभकारी सूचना मिलेगी। सहकर्मी की बात से मन खिन्न हो सकता है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। बिना मांगे सलाह देने से बचें। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं में लाभ संभव है।
धनु राशि (Sagittarius):
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
मकर राशि (Capricorn):
बुद्धिमानी और विवेक से निर्णय लेंगे। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। बिजनेस में नई योजनाओं पर चर्चा करेंगे। संपत्ति विवाद से तनाव होगा। पिताजी की सलाह मानें। जीवनसाथी नाराज हो सकता है, उन्हें मनाने का प्रयास करें।
कुंभ राशि (Aquarius):
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस से जल्दी लौटना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। सहकर्मी को सलाह देंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देंगे। संतान किसी काम की अनुमति मांग सकती है।
मीन राशि (Pisces):
काम का दबाव अधिक रहेगा। जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। मनोकामना पूर्ण होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा। विरोधियों की चालों से सावधान रहें।



