राशिफल 16 दिसंबर: निवेश से मुनाफा, नौकरी में टकराव और रिश्तों में बदलाव के संकेत

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

 मेष राशि

आज का दिन उतार–चढ़ाव से भरा रहेगा। आमदनी में सुधार के संकेत हैं और पहले किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। अपनी कमजोरियों पर काम करना जरूरी होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन किसी भी काम को दूसरों पर छोड़ने से बचें।

 वृष राशि

मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बैंक या किसी संस्था से लोन लेने की योजना सफल हो सकती है। किसी सहयोगी की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है। काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। घर के रिनोवेशन की शुरुआत संभव है। अधिकारियों से बहस से बचें।

 मिथुन राशि

छोटे-छोटे लाभ देने वाली योजनाओं पर ध्यान रहेगा। किसी पुराने विवाद में कानूनी पचड़े सामने आ सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों से आपकी छवि मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से चली आ रही दूरी खत्म हो सकती है। जीवनसाथी के लिए खरीदारी संभव है, लेकिन बोलचाल में संयम रखें।

 कर्क राशि

विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। संतान से जुड़ा विवाद शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे। मां से मतभेद हो सकता है, लेकिन अंततः उनका सहयोग मिलेगा। रहन-सहन बेहतर करने पर ध्यान रहेगा।

 सिंह राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। अधिकारियों से टकराव डांट का कारण बन सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी। पुराने वादों को निभाने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में संतुलन जरूरी है।

 कन्या राशि

दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन खुशखबरी भी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। धन में वृद्धि के योग हैं। कोई आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है, सावधानी रखें।

 तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। फिजूलखर्ची से बचकर बचत पर फोकस करेंगे। संतान के व्यवहार में बदलाव दिख सकता है। आसपास कानूनी विवाद की स्थिति बन सकती है। वेतन वृद्धि की खबर खुशी देगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे।

 वृश्चिक राशि

लापरवाही से बचना बेहद जरूरी है। फंसा हुआ पैसा निकालने के प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर खासतौर पर महिला सहकर्मियों से दूरी रखें। जरूरी जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन काम करने वालों को नियमों का पालन करना होगा। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।

 धनु राशि

बड़े निवेश की योजना बन सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। किसी फैसले को लेकर पिता से सलाह लेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन आलस्य नुकसान करा सकता है।

 मकर राशि

जरूरी कामों पर पूरा फोकस रखें। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम से खुशियां आएंगी। अच्छा भोजन और सकारात्मक व्यवहार आपकी परेशानियां कम करेगा। सम्मान मिलने के योग हैं। यात्रा के दौरान अहम जानकारी मिल सकती है।

 कुंभ राशि

मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जागेंगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से खुशी होगी। आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए उधार देने से बचें। पुराने वादे परेशानी बन सकते हैं।

 मीन राशि

कारोबार के लिहाज से दिन शानदार है। विरोधियों पर जीत मिलेगी। सही-गलत की समझ से फैसले मजबूत होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या का समाधान संभव है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment