10 जनवरी राशिफल: आज किन राशियों को मिलेगा धन-लाभ, किसे रहना होगा सतर्क?

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के करियर में तरक्की के संकेत हैं। कामकाज में गति आएगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा, वरना खर्च बढ़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा।

वृष राशि

भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेंगी। जीवनसाथी को सरप्राइज देने का विचार मन में आएगा। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन परिवार में तनाव बढ़ा सकता है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि

आज का दिन कुछ खास कर दिखाने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। बिजली या इलेक्ट्रॉनिक सामान से सावधानी रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान को नौकरी से जुड़ा कोई सफर करना पड़ सकता है। किसी और के मामले में बिना जरूरत बोलने से बचें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का दिन है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन सामान की जिम्मेदारी खुद रखें। किसी दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर राजनीति से सतर्क रहें और अपने काम पर फोकस बनाए रखें। यात्रा से पहले माता-पिता की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे खर्च बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों के साथ जरूरी चर्चा हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। बॉस की बातों को गंभीरता से लें, प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

तुला राशि

आज धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। मन में असमंजस रह सकता है। नई जिम्मेदारी को हल्के में न लें और किसी से वादा सोच-समझकर करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पूजा-पाठ का आयोजन भी हो सकता है। कुछ लोगों से दूरी बनाकर रखना फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी। खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें।

धनु राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी बदलने की कोशिशें सफल हो सकती हैं। बेरोजगारों को अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। आंखों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि

आज प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए प्रयास सफल रहेंगे और मेहनत रंग लाएगी। करियर की बाधाएं दूर होंगी। मां की सेहत को लेकर सावधानी रखें। किसी के बहकावे में आकर बड़ा जोखिम न लें। सरकारी कामों में भागदौड़ बनी रह सकती है।

कुंभ राशि

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने से दबाव बढ़ सकता है। संतान के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लंबे समय से अटकी कोई डील फाइनल हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

मीन राशि

आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों से सम्मान मिलेगा। पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन विचलित रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक मुद्दों को सुलझाएंगे। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment