मेष राशि (Aries)
आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है, जिससे मानसिक राहत मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, साथी को समय न देने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। कोई इच्छा पूरी तो होगी, लेकिन मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। किसी नई चीज की खरीदारी संभव है। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। वाहन खरीदने या घर की मरम्मत का योग बन रहा है। लंबे समय से अटका कोई सौदा फाइनल हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन सहयोग भी समय पर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। अपने कार्यों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। सरकारी कार्यों में सतर्कता बरतना लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे। मानसिक तनाव से बाहर निकलने की जरूरत है। जीवनशैली में सुधार होगा। घरेलू विवादों से दूरी बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामों को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। शुगर और ब्लड प्रेशर के रोगी नियमित जांच कराएं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
सेहत को नजरअंदाज न करें, खासकर पेट या इंफेक्शन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू का बुलावा मिल सकता है। जल्दबाजी से नुकसान संभव है। कार्यस्थल पर गोपनीय बातें साझा करने से बचें।
तुला राशि (Libra)
दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में चल रही अनबन खत्म हो सकती है। कामकाज में तेजी आएगी। प्रमोशन या पदोन्नति को लेकर बातचीत संभव है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज धैर्य और संयम से काम लें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। भाइयों के साथ बातचीत से संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने के योग हैं। उधार का वाहन चलाने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius)
जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पिता से विवाद से बचना बेहतर रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। सेहत की अनदेखी न करें। दिनचर्या में सुधार करने से कार्यक्षमता बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज लाभ के अवसर मिलेंगे। समस्याओं का समाधान होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। वाहन खरीदने के भी योग हैं।
मीन राशि (Pisces)
खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके कार्यों से नई पहचान बनेगी। संतान से जुड़ी कोई मांग सामने आ सकती है। अनजान लोगों की सलाह से बचें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।







