मेष राशि: आज का राशिफल
आज आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। आय–व्यय में संतुलन बनाए रखना फायदे का सौदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने पर संतान से जुड़ी कुछ बातें स्पष्ट होंगी। आज बोलचाल में संयम रखना रिश्तों को बचाएगा।
वृष राशि: आज का राशिफल
राजनीति से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी रखनी होगी। थकान अधिक महसूस होगी, फिर भी काम समय पर पूरे कर लेंगे। हेल्थ को हल्के में न लें, पुरानी दिक्कत बढ़ सकती है। किसी गलत सलाह में आकर निवेश करने से बचें। गलत खान-पान आपकी बीमारी को बढ़ा सकता है।
मिथुन राशि: आज का राशिफल
दिन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। परिजन की मदद के लिए आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है। माता-पिता की कृपा से रुका काम पूरा होगा। यात्रा के दौरान कीमती सामान संभालें।
कर्क राशि: आज का राशिफल
दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। घर में पिता किसी बात से नाराज हो सकते हैं। बॉस का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस प्लान में बदलाव के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।
सिंह राशि: आज का राशिफल
दिन सामान्य रहेगा। समय बर्बाद करने से बचें। विदेश में पढ़ाई का सपना रखने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। रुका पैसा निकालने से पीछे न हटें। जल्दबाजी में कुछ बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में दखल न दें।
कन्या राशि: आज का राशिफल
दिन अनुकूल रहेगा। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएंगे लेकिन हिम्मत मजबूत रहेगी। ऊर्जा भरपूर रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी की शादी में आ रही रुकावट दूर होगी।
तुला राशि: आज का राशिफल
दिन थोड़ा तनाव से भरा रहेगा। आप अपने स्वभाव में सुधार करने का निर्णय लेंगे। अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंता हो सकती है। किसी भी गुप्त जानकारी को साझा न करें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि: आज का राशिफल
दिन सामान्य रहेगा। काम में नए अवसर मिलेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। धन और समय दोनों का सही उपयोग करें। प्रॉपर्टी डील में तेजी दिखानी होगी।
धनु राशि: आज का राशिफल
विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को करियर में प्रगति मिलेगी। आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। पिता आपके काम से खुश होंगे। किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र नया कोर्स करने की सोच सकते हैं। अफवाहों पर भरोसा न करें।
मकर राशि: आज का राशिफल
दिन अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। आलस्य से नुकसान हो सकता है। नौकरी बदलने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी फैसले से घर वाले नाराज हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नया मार्ग मिलेगा।
कुंभ राशि: आज का राशिफल
इनकम में बढ़ोतरी के योग हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। पढ़ाई में परेशान विद्यार्थियों को गुरुजनों से समाधान मिलेगा। संतान से मन की कोई बात साझा कर सकते हैं।
मीन राशि: आज का राशिफल
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, लापरवाही न करें। जरूरी काम अधूरा रहकर टेंशन बढ़ा सकता है। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले सोचें, नुकसान हो सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।







